*Excerpt from “I Am a Green Donor” (2018):*
“We are all inherently Green Donors or ‘Harit Veer’ who recognize and cherish our love and bond with Mother Nature. In other words, every individual who holds contemplation and vision for the environment is a Harit Veer.”
As we delve deeper into this ideology today, it becomes evident that Harit Veer is not just an organization but a philosophy, a mindset. This thought teaches us that through peaceful coexistence, we can live with the spirit of “Sahviryam Karavavahai” (working together with vigor and strength).
*The Importance of Proximity to Nature:*
The closer we come to nature, the simpler and more peaceful life becomes. In contrast, when we exploit nature for selfish gains, we face challenges such as pandemics, climate imbalance, rising temperatures, and many other issues.
*Happiness Lies in Nature:*
Truly, happiness resides in nature; we just need an open heart to find it. There is nothing else needed – simply connect with an open heart and build a loving bond with Mother Nature.
*The Purpose of Green Donor:*
Green Donor is a nonprofit, apolitical, and non-governmental organization where Harit Veer have been learning to serve Mother Nature for the past two decades. This organization calls everyone to join this movement for environmental protection.
*An Open Invitation to All:*
We welcome everyone – individuals, institutions, organizations, cities, states, or countries – all are invited. There are no charges, no fees, and no other costs. Just listen to the voice of your heart and become a Harit Veer.
Come, join us today, and take a pledge to live in harmony with nature. प्रकृति को जीतना नहीं, जीना है: हरित वीर की संकल्पना
आई एम ग्रीन डोनर (संस्करण 2018) से उद्धृत:
“हम सभी अलौकिक रूप से ग्रीन डोनर या हरित वीर हैं जो माँ प्रकृति के साथ अपने प्रेम और रिश्ते को जानते और निभाते हैं। दूसरे शब्दों में, प्रत्येक व्यक्ति जो पर्यावरण के प्रति चिंतन और परिकल्पना रखता है, वह हरित वीर है।”
आज जब हम इस विचारधारा की गहराई में उतरते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि हरित वीर एक संगठन मात्र नहीं है, बल्कि यह एक विचार है, एक सोच है। यह विचार हमें सिखाता है कि शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के माध्यम से हम ‘सहवीर्यं करवावहै’ की भावना के साथ जी सकते हैं।
प्रकृति से निकटता का महत्व:
जितना हम प्रकृति के करीब आते हैं, जीवन उतना ही सरल और सुकूनभरा होता जाता है। इसके विपरीत, जब हम अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रकृति का दोहन करते हैं, तब हमें महामारी, जलवायु असंतुलन, तापमान में वृद्धि और अन्य कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
खुशियाँ प्रकृति में हैं:
सच मानिये, खुशियाँ प्रकृति में हैं, हमें केवल उन्हें खोजने के लिए एक खुला हृदय चाहिए। इसमें किसी और चीज़ की आवश्यकता नहीं है, बस खुले दिल से जुड़ें और माँ प्रकृति के साथ प्रेमपूर्ण संबंध बनाएं।
ग्रीन डोनर का उद्देश्य:
ग्रीन डोनर एक अलाभकारी, अराजनैतिक, गैर-शासकीय संगठन है, जिसमें हरित वीर पिछले दो दशकों से माँ हरीतिमा की सेवा करना सीख रहे हैं। यह संगठन सभी को पर्यावरण संरक्षण के इस आंदोलन से जुड़ने के लिए आह्वान करता है।
सभी के लिए खुला निमंत्रण:
हम सभी के लिए खुले हैं – चाहे व्यक्ति हों, संस्थाएँ हों, संगठन हों, शहर, राज्य, या देश – सभी का स्वागत है। इसमें कोई शुल्क नहीं है, कोई फीस नहीं है, और कोई अन्य खर्च भी नहीं है। बस अपने दिल की आवाज़ सुनिए और हरित वीर बनिए।
आइये, आज ही जुड़ें और प्रकृति के साथ जीने का संकल्प लें।