ग्वालियर, मध्य प्रदेश:
ग्रीन डोनर संस्था के द्वारा हरित वीर प्रशांत और अन्य हरित वीर भाइयों की एक सामूहिक पहल के तहत, ग्वालियर में आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल, साड़ी, गर्म कपड़े, बेड शीट और बिस्किट का वितरण किया गया। इस पहल के अंतर्गत लगभग 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े दिए गए।

हरित वीर प्रशांत ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और यह अपने चरम पर पहुंचने वाला है। समाज में कई लोग ऐसे हैं जो ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और कंबल से मोहताज हैं। इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को राहत देना और उन्हें ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सामान प्रदान करना था।

इस मौके पर हरित वीर धीरू गुप्ता, मनोज कुशवाह, रोहित कुशवाह और सचिन कुशवाह ने भी इस नेक काम में भाग लिया।
ग्रहण करें, इस पहल में भाग लेकर प्रकृति प्रेम और आपसी भाईचारे का विस्तार करें।

धन्यवाद!